ताजा खबर
‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||   

जेल में इमरान खान की सुरक्षा के लिए हर महीने करीब 12 लाख पाकिस्तानी रुपया होता है खर्च, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 4, 2024

मुंबई, 04 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए रावलपिंडी की अदियाला जेल में 7 सेल अलॉट किए गए हैं। जेल में आम तौर पर 10 कैदियों की सुरक्षा में 1 कर्मचारी तैनात किया जाता है। लेकिन अकेले खान की सेफ्टी के लिए अदियाला जेल में 14 सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं। इतना ही नहीं, इमरान खान के लिए जेल में अलग से खाना बनाया जाता है। यह बाकी कैदियों को नहीं दिया जाता। पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने लाहौर हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि खान की सुरक्षा के लिए हर महीने करीब 12 लाख पाकिस्तानी रुपया (3.62 लाख भारतीय रुपया) खर्च होता है।

दरअसल, इमरान खान पिछले साल से पाकिस्तान की जेल में बंद है। उन्हें तोशाखाना मामले में 3 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा इस साल फरवरी में पाकिस्तान में हुए चुनाव से कुछ दिन पहले ही खान को 3 मामलों में कुल 31 साल की सजा सुनाई गई थी। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार के वकील खालिद इशाक ने कहा, जेल में खान के सेल के आसपास मौजूद 6 सेल को उन्हीं के लिए रिजर्व किया गया है। इसके अलावा वहां अतिरिक्त CCTV भी लगाए गए हैं। इमरान को मिल चुकी धमकियों को ध्यान में रखते हुए, उनसे मिलने वालों पर भी पाबंदियां लगाई गई हैं। खान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लाहौर हाईकोर्ट में उन्हें पूर्ण सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई है। फिलहाल चीफ जस्टिस मलिक शहजाद अहमद खान ने मामले की सुनवाई 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.