ताजा खबर
‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||   

पाकिस्तान के ग्वादर में एक अज्ञात हमलावर ने 7 लोगों की गोली मार कर की हत्या, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 9, 2024

मुंबई, 09 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के ग्वादर में एक अज्ञात हमलावर ने 7 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज के मुताबिक हमले के वक्त मृतक सो रहे थे। गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। मृतक पाकिस्तान के पंजाब के रहने वाले थे । ये ग्वादर पोर्ट के पास नाई की दुकान पर काम करते थे। पाकिस्तान के प्रधानंमत्री शहबाज शरीफ ने भी घटना की निंदा की है। उन्होंने घटना को देश के दुश्मनों की कायराना हरकत करार दिया है। शरीफ ने कहा कि, "हम आतंकवाद को जड़ से मिटाकर रहेंगे। ग्वादर स्टेशन के SHO मोहसिन अली ने कहा है कि हमलावर मृतकों के घर में घुसा और ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। उनका घर ग्वादर से 25 किलोमीटर दूर था। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। ग्वादर बलूचिस्तान प्रांत के दक्षिणी पश्चिमी इलाके में स्थित है। इस शहर के बॉर्डर अफगानिस्तान और ईरान से लगते हैं। इस हमले से पहले भी बलूच लिबरेशन आर्मी इलाके में मजदूरों को इसी तरह निशाना बना चुकी है। हमले की एक वजह ग्वादर में चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के तहत बना पाकिस्तान का सबसे बड़ा आर्थिक गलियारा है।

दरअसल, अलगाववादी लंबे समय से बलूचिस्तान में नेचुरल रिसोर्सेस में अधिक हिस्सेदारी की मांग को लेकर सरकार से लड़ रहे हैं। ऐसे में उनका आरोप है कि चीन की कंपनियां उनके संसाधनों पर कब्जा जमा रही हैं। वहीं, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने हमले की निंदा की है। बुगती ने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिवारों को सहायता दी जाएगी। बुगती ने कहा है कि, हम आतंकवादियों और उनके मददगारों का पीछा करेंगे। इन्हें पकड़ने के लिए जिन भी चीजों की जरूरत होगी, हम उनका इस्तेमाल करेंगे। दूसरी ओर, बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर जिया उल्लाह लंगौ ने कहा कि निर्दोष मजदूरों की हत्या एक कायरतापूर्ण काम है। हम इससे सख्ती से निपटेंगे। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि मृतकों के परिवारों से संपर्क किया गया है और घटना की जांच की जा रही है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.