ताजा खबर
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

आसियान की बैठक में चीनी डिप्लोमैट ने कहा, भारत-चीन को एक-दूसरे पर शक करने की बजाए समर्थन करना चाहिए, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 15, 2023

मुंबई, 15 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इंडोनेशिया की राजधानी जाकार्ता में आसियान देशों की मीटिंग हुई। इस दौरान वांग यी ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की। चीनी डिप्लोमैट वांग यी ने भारत और चीन के बीच रिश्ते बेहतर करने की बात पर जोर दिया है। वांग यी ने कहा कि दोनों देशों को एक-दूसरे पर शक करने की बजाए समर्थन करना चाहिए।जयशंकर के साथ हुई मीटिंग के दौरान दोनों देशों के बीच जल्द मिलिट्री कमांडर लेवल की बातचीत करने का फैसला किया गया है।

एस जयशंकर और वांग यी की मुलाकात में LAC का मुद्दा भी उठा। एस जयशंकर ने भारत और चीन बॉर्डर से जुड़े अनसुलझे विवादों का मुद्दा उठाया। वांग यी ने इस पर कहा कि सीमा विवाद को सुलझाने के लिए ऐसे समाधान की जरूरत है जिसे दोनों देश मंजूर कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि चंद मुद्दों से भारत-चीन के रिश्ते को परिभाषित नहीं किया जा सकता है। एस जयशंकर और वांग यी ने इंडो-पैसिफिक के मुद्दे पर भी चर्चा की। आसियान देशों की बैठक में एस जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकंन से भी मुलाकात की। दोनों ने रूस-यूक्रेन जंग के बारे में भी विस्तार से चर्चा की।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.