ताजा खबर
सलमान खान-नयनतारा की नई फिल्म SVC63 की धूमधाम से शुरुआत, मुंबई में हुआ भव्य मुहूर्त   ||    राष्ट्रपति भवन में प्रियंका मोहन का खास पल, फैंस के लिए बना यादगार अनुभव!!   ||    ‘रूप दी रानी’ टीज़र से मचा धमाल: आयुष्मान खुराना का लव ट्रायएंगल और स्टार्स का ग्लैमरस तड़का बना चर्...   ||    वरुण धवन का ‘WOW’ गाने का टीज़र वायरल, ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें   ||    बेल्जियम में अजित कुमार का धमाका: स्पा फ्रैंकोरशैंप्स में शानदार P2 फिनिश से रेसिंग दुनिया में बढ़ी ...   ||    काहिरा में भारतीय निशानेबाजों का दबदबा शिवा नरवाल ने जीता स्वर्ण, पनाह को रजत और चिराग को कांस्य   ||    ईरान के हवाई क्षेत्र में फिर से गूंजी विमानों की गड़गड़ाहट: 50 दिनों के बाद घरेलू उड़ानें बहाल; रूस ...   ||    भारत के पहले FDRE प्रोजेक्ट का आगाज़ जूनिपर ग्रीन एनर्जी ने शुरू की कमीशनिंग हरियाणा को मिलेगी शेड्यू...   ||    भारत-भूटान सीमा शुल्क सहयोग 7वीं जेजीसी बैठक में व्यापार सुगमता और डिजिटल सुरक्षा पर बनी सहमति   ||    अभिषेक शर्मा का विराट धमाका: कोहली के सबसे बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, टी20 क्रिकेट में जड़ा 9वां शतक   ||   

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चुनाव से पहले फिर की भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 10, 2024

मुंबई, 10 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चुनाव से पहले एक बार फिर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। पिछले दो महीने में ये दूसरी दफा है जब उन्होंने मोदी की तारीफ में कसीदे गढ़े हैं। ट्रम्प ने एक पॉडकास्ट में चर्चा के दौरान कहा कि मोदी एक टोटल किलर हैं। ट्रम्प ने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले भारत बहुत अस्थिर था। उन्होंने PM मोदी को अपना दोस्त और अच्छा इंसान भी कहा। ट्रम्प ने कहा कि देखने पर वो बाहर से आपको पिता जैस दिखेगें। मोदी सबसे अच्छे इंसान और प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं। पोडकास्ट में बातचीत के दौरान ट्रम्प ने मोदी की मिमिक्री भी की। दरअसल ट्रम्प मोदी से जुड़ा हुआ एक किस्सा सुना रहे थे। उन्होंने कहा कि जब वो राष्ट्रपति थे, तब उन्होंने भारत को एक देश (पाकिस्तान) के साथ तनाव के दौरान मदद करने की पेशकश की थी। ट्रम्प ने कहा कि उनके कार्यकालके दौरान कुछ मौके पर एक देश भारत को धमकी दे रहा था। तब उन्होंने मोदी से कहा कि मुझे मदद करने दीजिए, मैं उन लोगों के साथ अच्छे से डील कर सकता हूं।

इस पर PM मोदी के जवाब को ट्रम्प ने मिमिक्री करते हुए सुनाया। ट्रम्प ने मोदी की आवाज में कहा कि, “ मैं इसे करूंगा और जो भी जरूरी होगा, वो सब करूंगा। हम उन्हें सैकड़ों सालों से हराते आ रहे हैं। पॉडकास्ट के दौरान ट्रम्प ने हाउडी मोदी कार्यक्रम का जिक्र भी किया। आपको बता दें, पूर्व अमेरिकी राष्ट्ररपति ने पिछले महीने भी मोदी की तारीफ की थी। उन्होंने मिशिगन में चुनावी कैंपेन के दौरान ट्रम्प ने कहा था कि PM मोदी शानदार व्यक्ति हैं। वे अपने काम में बेहद अच्छे हैं। हालांक इस दौरान ट्रम्प ने आरोप लगाया था कि भारत अमेरिका से व्यापार संबंधों का गलत इस्तेमाल करता है। दरअसल, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति से भारत के साथ फ्री ट्रेड पर सवाल किया गया था। इस पर उन्होंने कहा, "भारत आयात पर बहुत ज्यादा टैक्स लगाता है। राष्ट्रपति बनने पर मैं अमेरिका में 'रेसिप्रोकल ट्रेड पॉलिसी' लागू करूंगा। यानी जो देश हम पर इम्पोर्ट के लिए जितना टैक्स लगाएगा हम भी उतना ही टैरिफ लेंगे।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.