ताजा खबर
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

भारत ने दिया पाकिस्तान और चीन को जवाब, कहा जम्मू-कश्मीर पर दखलंदाजी न करें, यह हमारा अभिन्न हिस्सा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 13, 2024

मुंबई, 13 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारत ने चीन और पाकिस्तान के जम्मू-कश्मीर पर दिए गए बयान को खारिज कर दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार (13 जून) को कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेंगा। दरअसल, 7 जून को बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कश्मीर का मुद्दा उठाया था। बैठक के बाद जारी हुए जॉइंट स्टेटमेंट में चीन ने कहा था कि वह जम्मू-कश्मीर में भारत की एकतरफा कार्रवाई का विरोध करता है। भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से इस मुद्दे को लेकर विवाद रहा है। इस मसले को शांति के साथ UN के चार्टर और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के प्रस्तावों के तहत हल किया जाना चाहिए। इसके बाद आज विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस मामले में किसी भी देश के पास टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर यानी CPEC के तहत कुछ काम भारत के हिस्से वाली जगह (PoK) में होने है, जिस पर पाकिस्तान ने अवैध कब्जा कर रखा है। भारत इस क्षेत्र में होने वाले किसी भी कार्य का विरोध करता है। दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के चीन दौरे के दौरान जिनपिंग ने एक बैठक में CPEC के तहत हाई क्वालिटी डेवलपमेंट और पहले से चल रही परियोजनाओं को समय पर पूरा करने पर सहमति जताई थी। केंद्रीय मंत्रियों का शपथ लेने के बाद कार्यभार संभालने का सिलसिला जारी है। गुरुवार (13 जून) को राजनाथ सिंह ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए रक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सेनाओं को अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया जा रहा है। वे हर चुनौती का सामना करने को तैयार हैं।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.