ताजा खबर
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

ईरानी कब्जे से लौटी भारतीय क्रू सदस्य ऐन टेसा जोसेफ ने कहा, वहां अच्छा बर्ताव हुआ, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, April 19, 2024

मुंबई, 19 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ईरान के कब्जे में मौजूद जहाज से आजाद होकर देश लौटी भारतीय क्रू सदस्य ऐन टेसा जोसेफ ने विदेश मंत्रालय को धन्यवाद कहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐन ने कहा, विदेश मंत्रालय के सीधे हस्तक्षेप की वजह से ही मैं इतनी जल्दी आ पाई हूं। ईरान में जहाज पर बिताए समय के बारे में बताते हुए ऐन ने कहा, मुझे उम्मीद नहीं थी कि ऐसा कुछ हो सकता है। जहाज पर हमें किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। जहाज को कब्जे में लेने वाले लोगों ने हमारे साथ अच्छा व्यवहार किया। हमे खाने-पीने की कोई दिक्कत नहीं थी। हम अपनी मेस में खाना पका सकते थे। बस खाना खाने के लिए हमें अपने केबिन में लौटना होता था। बीते दिन, ईरान के जब्त किए गए शिप से महिला भारतीय कैडेट ऐन टेसा जोसेफ भारत लौट आई थी। वे केरल के कोचीन एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी, जहां रीजनल पासपोर्ट अधिकारी ने उनका स्वागत किया था। ऐन टेसा जोसेफ की वतन वापसी पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खुशी जताई थी। उन्होंने एक्स पर लिखा था, इंडियन एम्बेसी ने शानदार काम किया है, खुशी है कि एन टेसा जोसेफ घर पहुंच गई हैं। मोदी की गारंटी देश या विदेश सभी जगह काम करती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐन ने कहा, मुझे पता था कि युद्ध चल रहा है, लेकिन जहाज को बंधक बनाए जाने की आशंका नहीं थी। भले ही उन्होंने जहाज को जब्त कर लिया, लेकिन उन्होंने चालक दल के साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया। वहां मेरे साथ केरल के चार और लोग है। भारत सरकार शिप पर फंसे बचे लोगों को निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। भारत लौटी ऐन टेसा जोसेफ केरल के त्रिशूर जिले की रहने वाली हैं। वह शिप पर भारतीय क्रू का हिस्सा थीं। इससे पहले जोसेफ के परिवार ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने विदेश मंत्रालय को क्रू मेंबर्स को छुड़ाने के लिए जो लेटर लिखा है, उसमें ऐन टेसा का नाम नहीं है। इस जानकारी के बाहर आने के बाद केरल के सीएम विजयन ने जोसेफ के परिवार से बात की थी।दरअसल, इजराइल पर हमले से पहले ईरान ने भारत आ रहे पुर्तगाल के झंडे वाले एक जहाज को ओमान की खाड़ी में होर्मुज पास से जब्त किया था। इसकी जानकारी 13 अप्रैल को दी गई थी। इस पर 25 क्रू मेंबर मौजूद थे जिनमें 17 भारतीय और दो पाकिस्तानी थे। 16 भारतीय अब भी शिप पर है। शिप इजराइली अरबपति का था और भारत आ रहा था।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.