ताजा खबर
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

जिनपिंग ने 100 साल के पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री से की मुलाकात, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 20, 2023

मुंबई, 20 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चीन और अमेरिका के विवाद के बीच 100 साल के पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। हेनरी किसिंजर वही अमेरिकी नेता हैं जिन्होंने 1970 के दशक में चीन से बिगड़ते रिश्तों को संभाला था। हालांकि, अभी अमेरिका ने कहा है कि ये किसिंजर की निजी यात्रा है। वो अमेरिका के प्रतिनिधि के तौर पर नहीं गए हैं। वहीं, बीबीसी के मुताबिक उनके रुतबे के चलते ये कहना गलत नहीं होगा कि वो दोनों देशों के बीच रिश्ते बेहतर करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि हाल में अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन और क्लाइमेट डिप्लोमैट चीन गए थे, लेकिन शी जिनपिंग ने उनसे मुलाकात नहीं की। जबकि वो किसिंजर से मिले और उनका गेस्ट हाउस में उनका वेलकम भी किया।

किसिंजर से मुलाकात के बाद शी ने कहा कि चीन के लोग कभी अपने पुराने दोस्तों को नहीं भूलते। अमेरिका और चीन के रिश्ते हमेशा हेनरी किसिंजर के नाम से याद रखे जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि वो सही रास्ता अपनाकर अमेरिका के साथ रिश्ते सुधारने के लिए तैयार हैं। वहीं, किसिंजर ने कहा कि अमेरिका और चीन के रिश्ते दुनिया की शांति और प्रोग्रेस के लिए अहम हैं। एक प्रेस ब्रीफ में चीन ने किसिंजर को एक लीजेंड्री डिप्लोमैट बताया है। किसिंजर ने चीन के टॉप डिप्लोमैट वांग यी और रक्षा मंत्री ली शांगफू से बुधवार को मुलाकात की थी। इस दौरान किसिंजर ने खुद को चीन का अच्छा दोस्त बताया था। उन्होंने यह भी कहा कि चीन और अमेरिका इस स्थिति में नहीं हैं कि वो एक दूसरे के साथ दुश्मन जैसा व्यवहार करें। हेनरी किसिंजर से 100 से ज्यादा बार चीन की यात्रा कर चुके हैं।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.