ताजा खबर
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

इटली में खालिस्तानियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी, PM मोदी करने वाले थे इसका उद्घाटन, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 12, 2024

मुंबई, 12 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे से ठीक पहले खालिस्तान समर्थकों ने वहां पर महात्मा गांधी की मूर्ति को तोड़ दिया। उन्होंने मूर्ति के नीचे मृतक हरदीप सिंह निज्जर का नाम भी लिख दिया। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने मूर्ति पर लिखे नाम को हटा दिया है और सफाई कर दी है। इस घटना को लेकर विदेश मंत्रालय की भी टिप्पणी आई है। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि इस मामले के लेकर इटली सरकार के अधिकारियों से शिकायत की गई है। उचित कार्रवाई की जा रही है। इटली में 13 से 15 जून तक G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन होना है। पीएम मोदी G7 बैठक में शामिल होने के लिए कल 13 जून को रवाना होंगे। विदेश सचिव ने कहा कि पीएम मोदी, इटली PM जियोर्जिया मेलोनी के आमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। G7 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जापान के PM फुमियो किशिदा और कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो के अलावा कई अन्य बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी इटली में मूर्ति का उनावरण करने वाले थे। ऐसे में प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ को सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। इटली ने इस घटना के दोषियों को पहचानने और उनपर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की घटना को पुलिस काफी गंभीरता से ले रही है। इटली में भारत की राजदूत वाणी राव ने न्यूज एजेंसी ANI से बताया कि ये घटना इटली के दक्षिणी इलाके ब्रिनदिसी में हुई है। लोकल अथॉरिटी ने घटना के बाद वहां साफ-सफाई कराई है। हमने भी तुरंत इस मामले को लेकर अधिकारियों के सामने उठाया है। हमने उनसे दोषियों का पता लगाने और उनके खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। तो वहीं, विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि PM मोदी इस यात्रा के दौरान G7 शिखर सम्मेलन में मौजूद दूसरे विश्व नेताओं के साथ भारत और ग्लोबल साउथ से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे। यह 11वीं बार है जब भारत G7 शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनेगा। पीएम मोदी इस सम्मेलन में पांचवीं बार हिस्सा लेंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान PM मोदी कई नेताओं संग द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। क्वात्रा ने कहा, भारत शांति, सुरक्षा, विकास और पर्यावरण संरक्षण सहित कई वैश्विक चुनौतियों को हल करने की कोशिश में लगातार काम कर रहा है। जी7 शिखर सम्मेलन में भारत की नियमित भागीदारी साफ तौर पर इन्हीं प्रयासों का नतीजा है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.