ताजा खबर
सलमान खान-नयनतारा की नई फिल्म SVC63 की धूमधाम से शुरुआत, मुंबई में हुआ भव्य मुहूर्त   ||    राष्ट्रपति भवन में प्रियंका मोहन का खास पल, फैंस के लिए बना यादगार अनुभव!!   ||    ‘रूप दी रानी’ टीज़र से मचा धमाल: आयुष्मान खुराना का लव ट्रायएंगल और स्टार्स का ग्लैमरस तड़का बना चर्...   ||    वरुण धवन का ‘WOW’ गाने का टीज़र वायरल, ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें   ||    बेल्जियम में अजित कुमार का धमाका: स्पा फ्रैंकोरशैंप्स में शानदार P2 फिनिश से रेसिंग दुनिया में बढ़ी ...   ||    काहिरा में भारतीय निशानेबाजों का दबदबा शिवा नरवाल ने जीता स्वर्ण, पनाह को रजत और चिराग को कांस्य   ||    ईरान के हवाई क्षेत्र में फिर से गूंजी विमानों की गड़गड़ाहट: 50 दिनों के बाद घरेलू उड़ानें बहाल; रूस ...   ||    भारत के पहले FDRE प्रोजेक्ट का आगाज़ जूनिपर ग्रीन एनर्जी ने शुरू की कमीशनिंग हरियाणा को मिलेगी शेड्यू...   ||    भारत-भूटान सीमा शुल्क सहयोग 7वीं जेजीसी बैठक में व्यापार सुगमता और डिजिटल सुरक्षा पर बनी सहमति   ||    अभिषेक शर्मा का विराट धमाका: कोहली के सबसे बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, टी20 क्रिकेट में जड़ा 9वां शतक   ||   

रूस में मौलानाओं ने 4 शादी का फतवा वापस लिया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, December 24, 2024

मुंबई, 24 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रूस की एक टॉप इस्लामिक संस्था (DUM) ने मुस्लिम पुरुषों को 4 पत्नियां रखने की अनुमति देने वाले विवादास्पद फतवा को वापस ले लिया है। आरटी न्यूज के मुताबिक 17 दिसंबर को इस्लामिक बॉडी DUM ने एक से ज्यादा महिलाओं के साथ विवाह की अनुमति देने की मांग करते हुए एक फतवा जारी किया था। इसमें पत्नी के खराब हेल्थ या फिर बूढ़ी होने पर दोबारा शादी को मंजूरी दी गई थी। फतवे में कहा गया था कि एक शख्स 4 पत्नियां रख सकता है, बशर्ते वह सभी पत्नियों को बराबर सुख-सुविधा देने के साथ बराबर समय भी दे। दस्तावेज में सभी पत्नियों के साथ निष्पक्ष या समान बर्ताव करने की भी शर्तें थीं। हालांकि इसकी पूरे देश में आलोचना हो रही थी। फतवा जारी होने के 6 दिन बाद सोमवार को सरकार ने इस्लामिक संस्था को नोटिस भेजा। इसके कुछ ही घंटे बाद DUM ने फतवा वापस लेने की घोषणा की। DUM के अध्यक्ष शमील अलयाउतदीनोव ने फतवा वापस लेने को लेकर कहा कि यही अल्लाह की इच्छा है। इस मसले पर बहस करने का कोई मतलब नहीं है।

वहीं, मानवाधिकार परिषद के सदस्य किरिल कबानोव ने इस्लामिक धर्मगुरुओं पर देश में शरिया कानून लागू करने की कोशिश करने और रूसी संविधान का अनादर करने का आरोप लगाया। संसदीय परिवार मामलों की प्रमुख नीना ओस्तानिना ने कहा कि फतवा रूसी धर्मनिरपेक्षता को कमजोर करता है। उन्होंने बहुविवाद को नैतिकता और पारंपरिक मूल्यों के खिलाफ बताया। इस दस्तावेज का बचाव करते हुए मॉस्को के मुफ्ती इल्दर अलयाउतदीनोव ने कहा कि चार विवाह की अनुमति देने वाले फतवा ने बहुविवाह को वैध नहीं बनाया है और न ही देश के धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत को कमजोर किया है। इल्दर ने कहा कि फतवा ने सिर्फ इस्लामी सिद्धांत को साफ किया है। इसे कानूनी अधिकार बनाने की कोशिश नहीं हो रही है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.