ताजा खबर
‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||   

दुनिया के सबसे खतरनाक सीरियल किलर रॉर्बर्ट पिक्टन की हत्या, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 1, 2024

मुंबई, 01 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कनाडा की जेल में बंद दुनिया के सबसे खतरनाक सीरियल किलर्स में एक रॉबर्ट पिक्टन (74) की हत्या कर दी गई है। जेल प्रशासन ने कहा कि 19 मई को उस पर जानलेवा हमला हुआ था। इसके बाद उसे क्यूबेक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार (31 मई) को उसकी मौत हो गई। पिक्टन को 90 के दशक में 49 महिलाओं की बेरहमी से हत्या की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि वह सिर्फ 6 महिलाओं की हत्या के लिए दोषी पाया गया। उस पर आरोप था कि वह सेक्स वर्कर्स की हत्या कर उसके अंगों को अपने पिग फार्म के सूअरों को खिला देता था। पिक्टन कनाडा की वैंकूअर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था।

पुलिस के मुताबिक पिक्टन पर हमला करने वाले 51 साल के कैदी को कस्टडी में रखा गया है। हालांकि, पुलिस ने हमलावर कैदी के नाम का खुलासा नहीं किया है। पुलिस हत्या के कारण की जांच में जुटी हुई है। पिक्टन की बर्बरता का शिकार हुई एक पीड़िता की बहन सिंथिया कार्डिनल ने न्यूयॉर्क टाइम्स से कहा कि वह इस खबर को सुनकर बेहद खुश है। अब वह अपनी बहन की मौत की घटना को भूलकर आगे बढ़ सकती है। रॉबर्ट पिक्टन को 2007 में ड्रग एडिक्ट लड़िकयों और यौनकर्मियों की हत्याकर उनके शवों के अंगो को काटकर सूअरों को खिलाने का दोषी पाया गया था। हालांकि, जांचकर्ताओं को सिर्फ 6 महिलाओं के अवशेष मिले थे। इसके अलावा जांचकर्ताओं को कम से कम 33 महिलाओं के DNA मिले थे। हालांकि सबूतों के अभाव में पिक्टन पर इनकी हत्याओं का दोष नहीं लगा।

वहीं, एक बार पूछताछ के दौरान रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में पिक्टन ने कहा था कि वह सिर्फ एक और महिला का कत्ल कर 50 का रिकॉर्ड बनाना चाहता था। पिक्टन उन महिलाओं को अपना शिकार बनाता था जो यौनकर्मी थीं, घर से भागी हुई थीं या नशीली दवाओं की लत और मानसिक स्वास्थ्य से पीड़ित थीं। ये महिलाएं पहले से ही समाज से कटी हुई थीं, इसलिए शुरुआत में इनकी मौत पर पुलिस का ध्यान नहीं जा पाया। हालांकि, सेक्स वर्कर समुदाय को मालूम था कि कोई उन्हें निशाना बना रहा है। इसके बाद उन्होंने विभिन्न स्वयंसेवी समूहों के साथ मिलकर अपनी समस्या को उठाया। इसके बाद पुलिस भी महिलाओं की गुमशुदगी को लेकर गंभीर हुई। लंबी तलाश के बाद पुलिस ने 2002 में रॉबर्ट पिक्टन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पिक्टन पहले वेश्याओं के साथ शारीरिक संबंध बनाता था और बाद में जहरीले इंजेक्शन देकर उन्हें बेहोश कर देता था। इसके बाद वह उनकी हत्या करता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिक्टन ने पहली हत्या 1995 में की थी। 2001 तक वह 49 महिलाओं को मार चुका था।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.