ताजा खबर
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

पाकिस्तान ने कहा, भारतीय नेता चुनावों में अपने लाभ के लिए ना करे हमारा इस्तेमाल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 27, 2024

मुंबई, 27 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान ने भारतीय नेताओं से चुनावों में राजनीतिक लाभ लेने के लिए पाकिस्तान का नाम नहीं घसीटने की मांग की है। बीते दिनों प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पाकिस्तान की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा कि भारतीय नेता वोट के लिए अपने भाषणों और बयानों में पाकिस्तान को मुद्दा बनाना बंद करें। पाकिस्तानी प्रवक्ता ने जम्मू-कश्मीर पर भारत के नेताओं की ओर से किए जा रहे सभी दावों को भी खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि भारतीय नेता जम्मू- कश्मीर पर अपने गलत दावे करना बंद कर दें। पाकिस्तान का बयान ऐसे समय पर आया है, जब कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी व्यापारियों ने भारत से व्यापार शुरू करने के लिए दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधारने की मांग की थी।

तो वहीं, विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जहरा बलोच ने कहा, हम पिछले कुछ समय से भारतीय नेताओं की ओर से जम्मू कश्मीर पर दिए जा रहे भड़काऊ भाषणों में बढ़ोतरी देख रहे हैं। ये बेहद चिंताजनक है। भारतीय नेताओं के यह बयान राष्ट्रवाद से प्रेरित है, जिनके कारण क्षेत्र की शांति खतरे में पड़ सकती है। भारतीय दावे ऐतिहासिक और कानूनी तथ्यों के विपरीत हैं। ऐतिहासिक और कानूनी तथ्यों के अलावा जमीनी हकीकत भी जम्मू-कश्मीर पर भारत के दावों को खारिज करती है। वहीं, पाकिस्तान की तरह भारत भी कश्मीर मुद्दों पर पाकिस्तान के बयानों को खारिज करते आया है। भारत का विदेश मंत्रालय कई बार कहता आया है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग है और हमेशा रहेंगे। किसी दूसरे देश को इस पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।

आपको बता दें, भारत के नेता कई मौके पर अपने चुनावी भाषणों में पाकिस्तान का जिक्र कर चुके हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 अप्रैल को मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक रैली के दौरान पाकिस्तान का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि जिस तरह जम्मू- कश्मीर का विकास हो रहा है, मुझे लगता है कि POK के लोग सोचते हैं कि उनका विकास केवल पीएम मोदी के हाथों ही हो पाएगा। POK हमारा (भारत) हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.