ताजा खबर
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के खिलाफ फ्रांस में विरोध प्रदर्शन, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, May 6, 2024

मुंबई, 06 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 2 दिन के फ्रांस दौरे पर हैं। इस दौरान पेरिस में तिब्बतियों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए। तिब्बत की आजादी की मांग करते हुए प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के काफिले को फ्री तिब्बत के झंडे दिखाए। साथ ही उइगर मुस्लिम समुदाय ने भी जिनपिंग पर मानवाधिकार के उल्लंघन का आरोप लगाकर उनके फ्रांस दौरे का विरोध किया। दरअसल, 23 मई 1951 को चीन ने तिब्बत पर जबरन कब्जा कर लिया था। तब से तिब्बत के लोग लगातार अलग-अलग मंचों से इसका विरोध कर रहे हैं। जिनपिंग 2019 के बाद पहली बार यूरोप की यात्रा पर हैं। इसी यात्रा के विरोध में स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत (SFT) नाम की संस्था ने चीन के खिलाफ बैनर और झंडे फहराए। इसके बाद पुलिस ने दो कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

ह्यूमन राइट्स वॉच (HRW) ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से जिनपिंग के सामने उइगर, तिब्बतियों और हांगकांग के लोगों की स्वतंत्रता और उनके अधिकारों का मुद्दा उठाने की मांग की है। साथ ही उन लोगों को जेल से छोड़ने को कहा गया है, जो सालों से अपने हक की आवाज उठाने के चलते चीन में कैद है। तिब्बती लोगों ने मैक्रों से कहा है कि वो चीन के बोर्डिंग स्कूलों में तिब्बती बच्चों के दमन के मामले में जिनपिंग से जवाब देने को कहें। वहीं फ्रांस के कई नेता यूक्रेन जंग में रूस का साथ देने पर जिनपिंग का विरोध करेंगे।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.