ताजा खबर
सलमान खान-नयनतारा की नई फिल्म SVC63 की धूमधाम से शुरुआत, मुंबई में हुआ भव्य मुहूर्त   ||    राष्ट्रपति भवन में प्रियंका मोहन का खास पल, फैंस के लिए बना यादगार अनुभव!!   ||    ‘रूप दी रानी’ टीज़र से मचा धमाल: आयुष्मान खुराना का लव ट्रायएंगल और स्टार्स का ग्लैमरस तड़का बना चर्...   ||    वरुण धवन का ‘WOW’ गाने का टीज़र वायरल, ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें   ||    बेल्जियम में अजित कुमार का धमाका: स्पा फ्रैंकोरशैंप्स में शानदार P2 फिनिश से रेसिंग दुनिया में बढ़ी ...   ||    काहिरा में भारतीय निशानेबाजों का दबदबा शिवा नरवाल ने जीता स्वर्ण, पनाह को रजत और चिराग को कांस्य   ||    ईरान के हवाई क्षेत्र में फिर से गूंजी विमानों की गड़गड़ाहट: 50 दिनों के बाद घरेलू उड़ानें बहाल; रूस ...   ||    भारत के पहले FDRE प्रोजेक्ट का आगाज़ जूनिपर ग्रीन एनर्जी ने शुरू की कमीशनिंग हरियाणा को मिलेगी शेड्यू...   ||    भारत-भूटान सीमा शुल्क सहयोग 7वीं जेजीसी बैठक में व्यापार सुगमता और डिजिटल सुरक्षा पर बनी सहमति   ||    अभिषेक शर्मा का विराट धमाका: कोहली के सबसे बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, टी20 क्रिकेट में जड़ा 9वां शतक   ||   

UN में पेश पाकिस्तानी प्रस्ताव में कश्मीर का जिक्र नहीं, भारत ने कहा, इससे जुड़ी विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स भ्रामक, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 19, 2024

मुंबई, 19 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान की तरफ कुछ दिन पहले से यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली (UNGA) की थर्ड कमेटी में वार्षिक रिजॉल्यूशन पेश किया गया था। इस रिजॉल्यूशन को बिना वोटिंग के ही स्वीकार कर लिया गया था। इसके कुछ विदेशी मीडिया खास कर पाकिस्तान मीडिया ने इसे कश्मीर से जोड़कर पेश किया था। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसे लेकर एक स्पष्टीकरण जारी किया है। ANI के मुताबिक विदेश मंत्रालय का कहना है कि रिजॉल्यूशन से कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसमें जम्मू कश्मीर का भी कोई जिक्र नहीं है।<br /> <br /> वहीं, विदेश मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने ANI से कहा- हमने UNGA के रिजॉल्यूशन के बारे में भ्रामक विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स देखी है। यह पाकिस्तान की तरफ से थर्ड कमेटी को पेश किया जाने वाला एक वार्षिक प्रस्ताव है। इसे बिना मतदान के स्वीकार कर लिया गया। इस प्रस्ताव में जम्मू-कश्मीर का कोई जिक्र नहीं है। आपको बता दें, कि UNGA की थर्ड कमेटी हर साल बच्चों की सुरक्षा, शरणार्थियों की समस्याएं और नस्लवाद जैसे सामाजिक, मानवीय और मानवाधिकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करती है। UNGA की बैठक सितंबर से दिसंबर तक चलती है, इस दौरान सभी देश अपने सोशल मुद्दे इस मंच पर रखते हैं।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.