ताजा खबर
सलमान खान-नयनतारा की नई फिल्म SVC63 की धूमधाम से शुरुआत, मुंबई में हुआ भव्य मुहूर्त   ||    राष्ट्रपति भवन में प्रियंका मोहन का खास पल, फैंस के लिए बना यादगार अनुभव!!   ||    ‘रूप दी रानी’ टीज़र से मचा धमाल: आयुष्मान खुराना का लव ट्रायएंगल और स्टार्स का ग्लैमरस तड़का बना चर्...   ||    वरुण धवन का ‘WOW’ गाने का टीज़र वायरल, ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें   ||    बेल्जियम में अजित कुमार का धमाका: स्पा फ्रैंकोरशैंप्स में शानदार P2 फिनिश से रेसिंग दुनिया में बढ़ी ...   ||    काहिरा में भारतीय निशानेबाजों का दबदबा शिवा नरवाल ने जीता स्वर्ण, पनाह को रजत और चिराग को कांस्य   ||    ईरान के हवाई क्षेत्र में फिर से गूंजी विमानों की गड़गड़ाहट: 50 दिनों के बाद घरेलू उड़ानें बहाल; रूस ...   ||    भारत के पहले FDRE प्रोजेक्ट का आगाज़ जूनिपर ग्रीन एनर्जी ने शुरू की कमीशनिंग हरियाणा को मिलेगी शेड्यू...   ||    भारत-भूटान सीमा शुल्क सहयोग 7वीं जेजीसी बैठक में व्यापार सुगमता और डिजिटल सुरक्षा पर बनी सहमति   ||    अभिषेक शर्मा का विराट धमाका: कोहली के सबसे बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, टी20 क्रिकेट में जड़ा 9वां शतक   ||   

तूफान यागी से वियतनाम में 199 लोगों की मौत, 128 लोग लापता, 800 से ज्यादा लोग घायल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 12, 2024

मुंबई, 12 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। वियतनाम में तूफान यागी के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 199 लोगों की मौत हो गई है। वियतनामी अखबार VN एक्सप्रेस की मुताबिक अभी भी 128 से ज्यादा लोग लापता है। वहीं 800 से ज्यादा घायल हुए हैं। रेड रिवर में बाढ़ आने के बाद राजधानी हनोई में पानी भर गया था। फिलहाल जलस्तर में गिरावट आई है, लेकिन अभी भी कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। जलभराव की वजह से हनोई में फाप वान-काऊ गी एक्सप्रेस-वे का एक हिस्सा पानी में डूब गया। इसकी वजह से यातायात रुक गया। वहीं, स्थानीय मीडिया के मुताबिक बाढ़ की वजह से वियतनाम में लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। हजारों लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। बाढ़ की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हुआ है। वियतनाम के कृषि मंत्रायलय के मुताबिक लगभग 25 हजार हेक्टेयर में फसलें नष्ट हो गई हैं।

मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ की वजह से अब तक करीब 15 लाख मुर्गियां और बतख मारी गई हैं। इसके अलावा 2500 से अधिक सूअर, भैंस और गायें भी मारी गई हैं। वहीं, 10 सिंतबर को लाओ काई प्रांत में भूस्खलन के कारण लैंग नू गांव मिट्टी में दब गया। मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे 500 मीटर दूर एक पहाड़ से मिट्टी और चट्टाने बहकर आई जिससे पूरा गांव मिट्टी में समा गया। इस गांव में 37 घर थे, जिनमें 158 लोग रहते थे। भूस्खलन के बाद स्थानीय लोग 17 घायल लोगों को अस्पताल ले जाने में सफल रहे थे। VN एक्सप्रेस के मुताबिक अभी तक 42 लोगों के शव बरामद हुए है। वहीं 53 लोग अभी भी लापता है। जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर होने और मूसलाधार बारिश के कारण परिवहन ठप्प हो जाने की वजह से दोपहर 2 बजे तक बचाव दल घटना स्थल पर नहीं पहुंच पाया।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.