ताजा खबर
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

NATO की समिट में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की अकेले नजर आए, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 12, 2023

मुंबई, 12 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन (NATO) की समिट के दूसरे दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की अकेले नजर आए। एक और जहां उनकी पत्नी जेलेंस्का समिट में शामिल दूसरे नेताओं की पत्नियों से बातचीत में मसरूफ दिखीं तो जेलेंस्की कुछ दूरी पर तन्हा खड़े दिखे।बहरहाल, अब यूक्रेन के राष्ट्रपति के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ यूजर्स जेलेंस्की को NATO से दूर रहने की नसीहत दे रहे हैं तो एक तबका ऐसा भी है जो जेलेंस्की पर तंज कस रहा है। एक यूजर ने कहा, ऐसा लग रहा है जैसे कोई बच्चा मेले में खो गया है।

आपको बता दें, विल्निस में यह समिट 11 और 12 जुलाई को ऑर्गनाइज की गई। NATO के सभी मेंबर्स ने इसमें शिरकत की। यूक्रेन भले ही NATO मेंबर नहीं है, लेकिन रूस से उसकी जंग के चलते उसे इनवाइट किया गया। प्रेसेडेंट जेलेंस्की समिट में पहुंचे और कई नेताओं से मिले। समिट में मौजूद जेलेंस्की की कई तस्वीरें ज्यादा वायरल हुईं। जैसे एक तस्वीर जिसमे जेलेंस्की की पत्नी जेलेंस्का फ्रांस की फर्स्ट लेडी ब्रिगेटी मैक्रों से बतियाते नजर आईं और कुछ दूरी पर खड़े यूक्रेनी प्रेसिडेंट के चेहरे पर मायूसी और गुस्सा दिखा। साथ ही एक और तस्वीर जिसमे जेलेंस्की बिल्कुल अकेले खड़े नजर आ रहे हैं। यह पहली ही तस्वीर का एक और एंगल कहा जा सकता है। एक यूजर ने कहा, अमेरिका ने एक बार फिर वही किया, यूज एंड थ्रो। इस बार जेलेंस्की उसका मोहरा बने।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.